विश्व साइकिल दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जी को किया याद, तस्वीर शेयर कर कही यह बात

विश्व साइकिल दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जी को किया याद, तस्वीर शेयर कर कही यह बात

निहाल दैनिक समाचार  NDNEWS24X7

नई दिल्ली। आज विश्व साइकिल दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जी को याद किया है। उन्होंने राष्ट्रपिता की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है। इसी तरह के कई फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई ? पहली बार साइकिल दिवस कब मनाया गया और कहां मनाया गया? चलिए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस के इतिहास के बारे में। विश्व साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई ? साइकिल दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2018 में हुई। अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके लिए 3 जून का दिन तय किया गया। तब से अब तक भारत समेत कई देश विश्व साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाते हैं।