बाबा रामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर चित्तौड़गढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा
बाबा रामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर चित्तौड़गढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा
बाबा रामदेव देव महाराज के जन्मोत्सव पर चितौडगढ में निकली भव्य शोभायात्रा।
ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
सालवी समाज के तत्वावधान में आयोजित हूऐ शोभायात्रा कार्यक्रम।
चितौडगढ 29 अगस्त
रामसापीर बाबा रामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर आज
मेवाड क्षेत्र के चितौडगढ शास्त्री नगर से शोभायात्रा प्रारंभ होने से पुर्व चितौडगढ विधायक चन्द्र भान सिंह , पुर्व सभापति सुशील शर्मा, नरेंद्र पोखरना, आदि का सम्मान किया गया।
पुर्व पार्षद डाक्टर गोपाल सालवी, सालवी समाज संस्थान के पुर्व अध्यक्ष हंसराज सालवी, रोलाहेडा सरपंच गोवर्धन लाल सालवी, दिनेश सालवी , भगवान लाल सालवी
न्यूज रीडर, स्वतंत्र लेखक मदन सालवी ओजस्वी,
सहित गणमान्य महिलाओ की उपस्थित में शोभायात्रा की तैयारी जो कि चितौडगढ के शास्त्री नगर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट होते हूऐ रोडवेज बससटेंड, सबसे पुरानी पुलिया से गोलपयाउ होते हूऐ हाथी की पालकी , रथ पर बाबा रामदेव का मॅदिर दर्शनार्थ झांकी के साथ आगे चलते हूऐ, बाबा रामदेव महाराज की शोभायात्रा प्रारंभ हूई।
ज्ञात हो कि महाराजा राजा रामदेव को देश भर में बडी श्रद्धापूर्वक माना जाता है। बाबा रामदेव देव ने अपने समय में अदभूत चमत्कारिक काम किये है।
वे जातिय नफ़रत के विरोधी रहते हूऐ समानता भाईचार के स्थापना के पक्षधर थे।
भारतीय बहूजन साहित्य अकादमी भारत के सॅरक्षक अध्यक्ष मदन सालवी ओजस्वी लिखते हे कि बाबा रामदेव महाराज को रामापीर भी कहा जाता है।
देश के विभिन्न राज्य से आज भावी बीज से रूणिजा जो कि राजस्थान के जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध क्षेत्र पोखरन में स्थित है, लाखों भक्तो के पहूचने व दर्शन लाभ लिया जाता है।
ओजस्वी ने इस अवसर पर लिखा कि रूणिजा धाम को राजस्थान सरकार अब देवस्थान विभाग कों सोचने तथा आने जाने वाले लाखों यात्रीयो के लिए साधन सुविधा में बहतरी के इंतजामात बढाऐं।
देश के विभिन्न राज्य में बाबा रामदेव की शोभायात्रा ,जगह जगह सॅतसॅग, महिमा, तथा बेवाण चढाने, मेवाड के प्रसिद्ध धाम मात्र कुंडियां में भी राम देव मंदिर पर जगह जगह से बेवाण ध्वजा चढाने,शोभा यात्रा निकालने के समाचार है।
मदन सालवी ओजस्वी
स्वतंत्र लेखक
चितौडगढ राजस्थान