राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलिया जी में हुआ संपन्न।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलिया जी में हुआ संपन्न। चित्तौड़गढ़, 18 अक्टूबर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन रविवार को उदय पैलेस सांवलिया जी में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम मां भारती, मां सरस्वती व स्वर्गीय जयदेव पाठक के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वल्लन एवं राष्ट्र गीत के साथ उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ। इसकी मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की राष्ट्रीय सदस्या माधुरी ताई ,मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी व अध्यक्षता संगठन की उपाध्यक्ष माध्यमिक अरुणा शर्मा ने की। मुख्य वक्ता माधुरी ताई ने कहा कि हमारी आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम गुलामी की मानसिकता से उबर नहीं पाए इस मानसिकता से बाहर आए और स्वतंत्र भारत के स्वाभिमानी नागरिक कहलाएं। आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगे का उद्देश्य भी यही था। राष्ट्र निर्माण में शक्ति स्वरूपा महिलाओं की महती भूमिका है। मुख्य अतिथि दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है, ये देश का भविष्य हैं इन पर चरित्र व संस्कार निर्माण की जिम्मेदारी है। विषम परिस्थितियों में कार्य को अंजाम देना यही महिला की ताकत है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री घनश्याम का सचिव माध्यमिक रमेशचंद्र पुष्करणा, जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र पुरोहित, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, जिलामंत्री प्रकाश बक्शी, जिला महिला मंत्री मधु जैन, सुमन व्यास, कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करणा ने श्रीफल , साल , ऊपरना व सांवलिया जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि द्वितीय सत्र की वक्ता संगठन प्रदेश मंत्री महिला जयमाला पानेरी ने महिला सम्मेलन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए विचार व्यक्त किए अध्यक्षता सह संगठन मंत्री सुशीला जाट ने की। समारोप सत्र के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि मैं स्वयं शिक्षक संघ राष्ट्रीय का राशमी उपशाखा से मंत्री रहा हूं। इस संगठन का उद्देश्य सबसे पहले राष्ट्र हित है, महिलाओं की इतनी संख्या में एकत्र होकर चिंतन करना गौरव की बात है। संगठन की महिला उपाध्यक्ष सुषमा विश्नोई ने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन के जारी पंचांग अनुसार वर्ष पर्यन्त होने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन लागू करवाने सहित संगठन की कई उपलब्धियों को बताया। इस सत्र के अतिथियों का जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व भदेसर उपशाखा के शंकरलाल भांबी, सुनील भारद्वाज तेजकरण शर्मा, लक्ष्मी सुथार आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, अजमेर उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष संस्कृत अभय सिंह राठौड़, प्रदेश उप सभाध्यक्ष राजेश्वर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, मिडिया प्रकोष्ठ के गोपाल लाल शर्मा सहित राजसमंद जिला अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रतापगढ़ जिला मंत्री अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, कपासन के राजेंद्र व्यास, बेगूं से भंवर सिंह, डूंगला से वरदी सिंह, पूरणमल लोहार , बड़ीसादड़ी के कैलाश मालू, रणजीत राय, कन्हैया लाल तम्बोली भदेसर के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाओं को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व भदेसर उप शाखा के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महिला शैक्षिक सम्मेलन सांवलिया जी में हुआ संपन्न।