बांठिया ने राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात, कामाख्या माता मंदिर में की पूजा अर्चना

बालोतरा। चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी राज भवन में महामहिम राज्यपाल व ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की।
बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने असम के गुवाहाटी स्थित राज भवन में महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर सामाजिक कार्यों की चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल व ट्रस्ट संरक्षक कटारिया को जनसेवक बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाये गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बांठिया ने बताया कि आगामी 3 फरवरी को ट्रस्ट द्वारा संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें राजस्थान के 11 समाज बंधुओं का सेवा सम्मान, रक्तदान शिविर, दिव्यांग बंधुओं के लिए व्हील चेयर, श्रवण यंत्र वितरण, महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बांठिया ने असम प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध कामाख्या माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि नीलांचल पर्वत की चोटी पर स्थित कामाख्या मंदिर मां सती के 51 शक्तिपीठों में से एक और मुख्य शक्तिपीठ है। मान्यता है कि मां भगवती के शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के दर्शन से हर इच्छा पूरी होती है।