ईदुलजुहा के पर्व को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

ईदुलजुहा के पर्व को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

(दिलखुश टाटावत)
देवली। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने सोमवार, 17 जून को ईदुलजुहा के त्योहार को देखते हुए टोंक शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 3 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि राहुल सैनी, उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को घंटाघर से ईदगाह बहीर तक, अनिता खटीक, सहायक कलेक्टर टोंक को घंटाघर से जामा मस्जिद बड़ा कुआ तक एवं तहसीलदार रामधन गुर्जर को घंटाघर से छावनी चौराहा क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की सुनिश्चितता करेंगे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने की दशा में तत्काल अधोहस्ताक्षरकर्ता को सूचित करेंगे।