21 हजार दीपक से मनाएंगे रामलाल का प्रतिष्ठा महोत्सव

(दिलखुश टाटावत)
देवली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली की ओर से श्रीरामलाल प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस मौके पर आतिशबाजी कर हजारों दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे आरएसएस के नगर कार्यवाह नीरज सिंहल ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 21 जनवरी शाम 7 बजे शहर के ममता सर्कल व आनंद चौक पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसी तरह रंगीन आतिशबाजी कर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहर की महिलाओं से थाली दीपक सहित महाआरती में शामिल होने की बात कही है। जिससे कि भगवान राम का महोत्सव ऐतिहासिक बन सके।