मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत आ रहे हैं

निहाल दैनिक समाचार पत्र / NDNEWS24X7
नई दिल्ली l मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज से भारत दौरे पर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगरन्नाथ का ये दौरा 7 दिवसीय होगा। पीएम जगरन्नाथ 17 से 24 अप्रैल तक भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत आ रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ उनकी पत्नी कोबीता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होगा। पीएम जगन्नाथ दिल्ली के साथ ही गुजरात और वाराणसी भी जाएंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के जीवंत संबंधों को और मजबूत बनाना है। भारत और मॉरिशस विशिष्ट रूप से करीब हैं। उनका इतिहास, संस्कृति और विरासत साझे हैं।