चारनेट ग्राम पंचायत से दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रधानमंत्री की जनसभा में

चारनेट ग्राम पंचायत से दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रधानमंत्री की जनसभा में

(दिलखुश टाटावत)  
देवली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के उनियारा में होनी वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ सभा स्थल पहुँचने के लिए रवाना हुए। दूनी एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप बैरवा के नेतृत्व में भी दो दर्जन कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रवाना हुए अध्यक्ष दिलीप बैरवा ने बताया की ग्राम पंचायत चारनेट से एक बस में दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुचेंगे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते हुए नजर आए।