निहाल सोनी बने सदस्यता अभियान के विधान सभा युवा सह संयोजक

(दिलखुश टाटावत)
देवली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची के निर्देशानुसार "सदस्यता अभियान 2023" एवं "नव मतदाता अभियान 2023" के तहत देवली-उनियारा विधान सभा से निहाल सोनी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है, जिस पश्चात विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोनी को दुरभाष के माध्यम से और माला पहनाकर बधाई प्रेषित की है।