भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी, जोशी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कठालिया को कराया पद भार ग्रहण,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी, जोशी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कठालिया को कराया पद भार ग्रहण,

50 करोड कार्य के लिए 11 लोकार्पण 6 शिलान्यास 100 आवासीय पट्टों का किया वितरण 277 प्रधानमंत्री आवास योजना योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र

राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा 

23 अप्रैल

 बड़ी सादड़ी  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया को कराया पदभार ग्रहण,50 करोड़ कार्य के किए11लोकार्पण,6 शिलान्यास,100 आवासीय पट्टों का किया वितरण,277 प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र,बड़ीसादड़ी भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बड़ीसादड़ी आऐ। भाजपा नगर मंडल द्वारा 1 दिन पूर्व ही उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। बड़ी सादड़ी में प्रवेश के दौरान सबसे पहले जरखाना मोड़ पर बड़ीसादड़ी डूंगला क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में कानोड़ दरवाजा स्थित अंबेडकर सर्कल पर वाल्मीकि समाज द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार नगर के प्रमुख चौराहा घंटाघर पर भाजपा नेता हेमंत डांगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान घंटाघर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भव्य रंगारंग आतिशबाजी की गई। झालामंना सर्कल पर स्थित झाला मन्ना के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।झालामंना सर्कल पर स्थित मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया के द्वारा माला पहना कर मेवाड़ी पाग पहना कर, ऊपरनाउड़ा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन भाजपा पार्षदों द्वारा किया गया । मंच पर रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ विमल नागौरी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा नगर पालिका के राजीव गांधी सभागार में नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया को पदभार ग्रहण करवाया गया। मंच का संचालन प्रवीण दक द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण के बाद 100 आवासीय पट्टे वितरित किए गए। तथा 60सफाई कर्मचारियों को 1 करोड़ 26 लाख बकाया वेतन व लाभांश भी प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना किस्त वितरण के दौरान 277 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।आपको बता दें की इसके बाद नगरपालिका की ओर से कराए जा रहे 50 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण करने के साथ नए निर्माण के लिए शिलान्यास भी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा किया गया। इसमें पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की सबसे महत्वकांक्षी 35 करोड़ रुपए की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही चार बड़े हॉल का लोकार्पण भी किया गया। समय आगया है दुनिया भारत का अनुसरण करेगी सीपी जोशी,बड़ीसादड़ी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद जो प्रगति की वह दुनिया का नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।उक्त विचार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को यहां झाला मन्ना स्मारक पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।जोशी ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया और जब मुझे पदभार ग्रहण करवाया जा रहा था बड़ीसादड़ी में कांग्रेस का बहुमत वाले बोर्ड में कमल खिलाया ओर विनोद कंठालिया को चेयरमैन बना कर मुझे तोहफा दिया।जोशी ने कहा कि बड़ीसादड़ी के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी और मोदी सरकार ने हाल ही में आर डी एस एच योजना में 205 करोड़ रुपये चित्तौड़गढ़ जिले को दिए है। जोशी ने झाला अजजा ओर झाला मन्ना को याद किया और कहा कि जिस वंश की 7 पीढ़ियों ने बलिदान देकर मेवाड़ को कभी पराधीन नही होने दिया उनकी ही कृपा ओर आशीर्वाद है कि उनको यह मुकाम मिला है जो कहने को ताज है फिर भी ताज कांटो का होता है।उन्होंने कंठालिया को सबका साथ सबका विकास और बड़े मन से कम करने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि बड़ीसादड़ी से नीमच रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगया है और इसी वर्ष नई लाईन बनने का काम शुरू हो जाएगा इतना ही नही मारवाड़ से मेवाड़ को जोड़ने की प्रथम कड़ी में मावली से देवगढ़ तक गेज परिवतर्न का टेंडर हो गया है। कोविद 19 के बावजूद भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की 5 बड़ी अर्थ व्यवस्था ओ में सम्मिलित हो गया है। जोशी ने स्वच्छ भारत मिशन के अलावा अन्य योजनाओं के माध्यम से बड़ीसादड़ी के विकास के लिए धन की कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर भड़ास निकाली की साढ़े चार वर्षों तक गहलोत सचिन की लड़ाई में राजस्थान को बरसो पीछे धकेल दिया इतना ही हर परीक्षा के प्रश्न पत्र आउट होते रहे महिलाओं और किसान गरीब दलित वर्ग पर अत्याचार होते रहे।यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि जिस भगवा ध्वज को लेकर हमारे शुर वीर युद्ध लड़े उसी भगवा को लहराने पर प्रतिबंध लगाया जाता है ऐसे फरमान जारी कर कांग्रेस सरकार कौमी एकता को खतरा पैदा कर रहे है उन्होंने 2023 व 24 में राज्य व केंद्र में भगवा लहराने वाली सरकार बनानी है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य में सरकार बनाने से रोक नही सकती है उन्होंने विनोद कंठालिया के साथ ही क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाया कि बड़ीसादड़ी के विकास के लिए वे हर सम्भव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि भाजपा सीपी जोशी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी विधायक ललित ओस्तवाल ने विधायक मद से जितना भी सम्भव हुआ मदद करेंगे डॉ विमल नागौरी ने कहा कि जब से जोशी ने बड़ीसादड़ी से मावली ब्रॉडगेज करवाने का काम हाथ मे लिया है तब से इनकी प्रगति हो रही है और अब वे प्रदेसाध्यक्ष से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री बने और बड़ीसादड़ी से अहमदाबाद मुंबई तक ट्रेन चलवाये उन्होंने कहा कि जोशी को याद तक नही दिलाना पड़ता है वे दिन रात लगे रहते है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ सांसद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, उप जिला प्रमुख भुपेंद्रसिंह बड़ौली ,पूर्व विधायक अशोक नवलखा ,पंचायत समिति प्रधान नंदलाल मेनारिया ,उप प्रधान रामचन्द्र जोशी ,क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष शंभूलाल मेनारिया ,नगरमंडल अध्यक्ष पुष्कर राजमाली, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, कमलेश पुरोहित ,श्याम अग्रवाल ,मिट्ठू लाल जाट मौजूद रहें। पार्षद राजेंद्र जारोली, नवीन सोनावा, धनपाल मेहता, जगदीश कंडारा ,सुनील पितलिया, बद्री लाल सेन ,अनिल चौहान, ललित चौधरी, मीणा गाड़ी लोहार, दीपक नाहर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रवि मेनारिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री श्यामसुंदर रावलानी, ग्रामीण मंडल महामंत्री बाबूलाल गायरी, हेमंत डांगी ,क्षेत्र के समस्त भाजपा के सरपंच , पंचायत समिति सदस्य,वार्ड पंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।