अफीम किसानों का ऐलान, 17 तक मांगे नहीं मानी तो चित्तौड़गढ़ में पहुंचेंगे किसान
संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
3 अगस्त
बड़ीसादड़ी अफीम किसानों के द्वारा डोडा चूरा नष्टीकरण मुआवजे एवं विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर अमल करते हुए किसानों को राहत प्रदान करने हेतु बड़ीसादड़ी मेनारिया वाटिका से वाहन रेली के साथ उपखंड अधिकारी महोदय बड़ी सादड़ी को ज्ञापन प्रदान करते हुए विरोध प्रकट किया। जिसमें हजारों किसान उपस्थित हुए तथा 10 तारीख को डूंगला तथा 17 अगस्त 2023 को किसानों की मांग नहीं मानने पर चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट आबकारी विभाग चित्तौड़गढ़ का घेराव करने का ऐलान किया गया। जिसमें किसान नेता क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश जोशी डूंगला रामनिवास धाकड़ मांगीलाल जाट शंभू लाल धाकड़ हीरालाल जाट रामचंद्र डांगी शंकर आहिर बोहेड़ा प्रमोद मालू जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया पूर्व प्रधान शंकर सिंह रावत सरपंच भैरू सिंह गुलाब सिंह अमीरामा शांतिलाल पुष्करणा चरण जाट राजाराम जाट तुलसीराम जनवा बड़वल सुरेश भूरा लाल मेनारिया नरेंद्र भानु मेनारिया पुष्कर मेनारिया गोपाल मानपुरा गणपत मानपुरा बेणीराम जोशी उत्तर वाड़ा जसराज गुर्जर रवि मेनारिया , श्याम जी पीराना, रामेश्वर जी पु.स., नानुराम जी महावीर सिंह जी, शंकर जी गूर्जर आदि क्षेत्र के हजारों किसान युवा उपस्थित हुए ,दुर्गेश जोशी अध्यक्ष अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश।