खो - खो खेल में कीटखेड़ा के दो खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तर पर चयन

खो - खो खेल में कीटखेड़ा के दो खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तर पर चयन
राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान करते शिक्षक

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

26 सितम्बर 

बड़ीसादड़ी   67 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा खो - खो खेल में उपखंड में स्थित कीटखेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। शारीरिक शिक्षक धूलेश्वर डामोर ने बताया कि हाल ही में जिले के बैंगू ब्लॉक के लुहारिया स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खो - खो खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर स्कूल के छात्र अजय डामोर व पवना कुमारी मीणा जिले की टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर अपना खेल हुनर दिखाएंगे। विद्यालय के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन होने पर विद्यालय के संस्था प्रधान प्रकाश बक्षी एवं स्टॉफ ने सम्मानित किया। संस्था प्रधान प्रकाश बक्षी ने दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है। संस्था प्रधान बक्षी ने बताया कि गत वर्ष भी स्कूल की छात्रा बिंदु कुमारी मीणा ने राज्य स्तर पर खेली थी। संस्था प्रधान प्रकाश बक्षी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयराज सिंह व उपाध्यक्ष अभय सिंह मीणा ने खिलाडियों के साथ - साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को भी इसके लिए धन्यवाद दिया है। दोनों ही खिलाड़ी जैसलमेर में राजकीय राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में 9 से 14 अक्टूबर में आयोजित राज्य स्तरीय खो - खो स्पर्धा में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे।