हरिमोहन शर्मा बने भाजपा जिला मंत्री

हरिमोहन शर्मा बने भाजपा जिला मंत्री

जयपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर ने जिले के 21 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें हरिमोहन शर्मा को दूसरी बार भाजपा जिला मंत्री बनाया गया है।

हरीमोहन शर्मा पेशे से वकील है और भाजपा में काफी समय से काम करने के कारण लंबा अनुभव है और बस्सी विधानसभा के कार्यकर्ताओं में काफी पकड़ मानी जाती है।

हरिमोहन शर्मा को दूसरी बार भाजपा जिला मंत्री बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर का आभार व्यक्त किया। शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय में लॉ कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हुए हैं और युवामोर्चा  में कई पदों पर काफी लंबे समय से अच्छा काम करने के कारण भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पिछले दिनों में भाजपा पार्टी में जिला मंत्री बनाया था और वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के भी खास माने जाते हैं।