कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को लेकर किया संवाद।        

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को लेकर किया संवाद।        

दौसा जिला डाक बंगले में शनिवार को कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक विक्रम स्वामी व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता मीणा व जितेन्द्र शर्मा नीम का पाड़ा ने कांग्रेस सोशल मीडिया की जिला कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक कटारिया ने प्रदेश संयोजक विक्रम स्वामी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। सह संयोजक अनिता मीणा को माला और सोल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा नीम का पाड़ा का भी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस पर संयोजक स्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा नीम का पाड़ा ने प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक कटारिया,एनएसयूआइ जिला उपाध्यक्ष अशोक डागोलाई,एनएसयूआइ ब्लॉक अध्यक्ष रोशन राजपुरा,महेंद्र जौण,जलज तिवाडी, मोइन खान, साहिल खान, अशोक योगी लोकेश बैरवा आदि थे।