मुकेश चौधरी भाजयुमो नव मतदाता अभियान के विधानसभा संयोजक नियुक्त।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक जगदीश भांड व राधा वैष्णव जिला सह संयोजक के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिले के सभी विधानसभा संयोजक की घोषणा की गई।

मुकेश चौधरी भाजयुमो नव मतदाता अभियान के विधानसभा संयोजक नियुक्त।
पत्रकार ओम जैन/ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक जगदीश भांड व राधा वैष्णव जिला सह संयोजक के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिले के सभी विधानसभा संयोजक की घोषणा की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन के विस्तार हेतु नव मतदाता अभियान का आयोजन किया जा रहा है इसमें जिले में नए मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता दिलवाई जाएगी।
नव मतदाता अभियान के लिए चित्तौड़गढ़ विधानसभा से मुकेश चौधरी अरनियापंथ को विधानसभा संयोजक बनाया गया। कपासन विधानसभा क्षेत्र से कर्नल सिंह कांकरवा, निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह जाखड़, बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से सिद्धार्थ तातेड़़, बेगू विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश धाकड़ को नव मतदाता अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया।