मौसमी बिमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी रोजाना 600के पार पहुंच रहा आउटडोर में मरीजों का आंकड़ा

बड़ी सादड़ी के सरकारी हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी  हॉस्पिटल बड़ी सादड़ी में पहले 300 मरीजों रोज पर्ची कटा रहे थे। वहीं अब 600 से 700 तक मरीजों का आंकड़ा पहुंच रहा है।

मौसमी बिमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी रोजाना 600के पार पहुंच रहा आउटडोर में मरीजों का आंकड़ा

मौसमी बिमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी रोजाना 600के पार पहुंच रहा आउटडोर में मरीजों का आंकड़ा


राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा
14जुलाई


बड़ी सादड़ी के सरकारी हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी  हॉस्पिटल बड़ी सादड़ी में पहले 300 मरीजों रोज पर्ची कटा रहे थे। वहीं अब 600 से 700 तक मरीजों का आंकड़ा पहुंच रहा है।

बड़ी सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजीव मंगल ने बताया कि मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। क्योंकि उमस भरी गर्मी के कारण, बारिश नहीं होने से जी घबराना, उल्टी लगना, सिर दुखना, बुखार आना आदि समस्या बनी रहती है। बड़ीसादड़ी का सरकारी हॉस्पिटल आसपास एरिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होने के कारण यहां पर मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हॉस्पिटल में बड़ीसादड़ी नगर के अलावा आसपास क्षेत्र के छोटे-छोटे गांव से भी लोग इलाज कराने आ रहे हैं।

डॉक्टर राजीव मंगल का कहना है कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए समय पर भोजन करें और व्यायाम करें वह समय-समय पर डॉक्टर को चेकअप करवाएं। वह मौसमी बीमारियों की दवाएं भी समय-समय पर लेते हैं।स्वच्छ पानी का सेवन करें  मानसून के मौसम में दूषित पानी पीने से बड़ी जलजनित बीमारियां हो सकती हैं जैसे टाइफाइड, पीलिया, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और डायरिया, इसलिए बारिश में पीने के पानी के स्रोत को दूषित होने से बचाएं और साफ और उबला हुआ खाएं।

बारिश के मौसम में खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल से अच्छी तरह ढक लें।मच्छरों से बचने के लिए मच्छर प्रतिरोधी रसायनों का प्रयोग करें और नींद के दौरान मच्छरदानी लगाएं।त्वचा को फंगल संक्रमण से बचाने के लिए मानसून के मौसम में कपड़ों को पूरी तरह से सूखा रखें।बारिश के मौसम में कीटाणुरहित और पूरे कपड़े पहनें।मानसून के मौसम में ताजा और अच्छी तरह से पका हुआ भोजन करें और जितना संभव हो उतना भोजन खाएं।बारिश के मौसम में नियमित रूप से हैंड सेनिटाइजर का प्रयोग करें।मानसून के दौरान बीमारी से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण आदि कराएं।

मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए यह किए जा रहे हैं उपाय

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजीव मंगल ने बताया कि बड़ीसादड़ी नगर में आशा सहयोगिनी एवं एएनएम द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है।मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए हर रविवार को सूखा दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें घरों में पुराने परिंडो, कूलर, मटकों, टायर और कबाड़ में भरे पानी को खाली करवाया जा रहा है। भूमि पर भरे पानी में एमएलओ डलवाया जा रहा है। साथ ही पानी की टंकियों में टेमिफॉस डलवाया जा रहा है। 
अस्पताल परिसर में आने वाले मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों के लिए आवश्यक औषधीयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी करवाया जा रहा है।