युवाओं की भागीदारी से कैच द रैन बनेगा राष्ट्रीय जल मिशन : सुनील पटेल 

डूंगरपुर। कैच द रन अभियान को लेकर मंगलवार को जिले के युवाओं की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग चर्चा हुई। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक शुभम सुथार गामडी ने कैच द रैन अभियान के उद्देश्य बताएं। वक्ता कवि सुनील पटेल सन्नाटा ने कहा कि अभियान को युवाओं की भागीदारी से ही राष्ट्रीय जल मिशन अभियान बनाया जा सकता है।

युवाओं की भागीदारी से कैच द रैन बनेगा राष्ट्रीय जल मिशन : सुनील पटेल 

युवाओं की भागीदारी से कैच द रैन बनेगा राष्ट्रीय जल मिशन : सुनील पटेल 

संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़

डूंगरपुर। कैच द रन अभियान को लेकर मंगलवार को जिले के युवाओं की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग चर्चा हुई। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक शुभम सुथार गामडी ने कैच द रैन अभियान के उद्देश्य बताएं। वक्ता कवि सुनील पटेल सन्नाटा ने कहा कि अभियान को युवाओं की भागीदारी से ही राष्ट्रीय जल मिशन अभियान बनाया जा सकता है। सरकरों जल संरक्षण व जल संवर्धन को लेकर सतत प्रयास कर रही है लेकिन हर व्यक्ति को जल की चिंता होनी चाहिए। करोड़ों रूपयों की धनराशि जल प्रबन्धन पर प्रतिवर्ष व्यय की जा रही है। आम आदमी को जल संरक्षण एवं समझाइश के माध्यम से पानी की बचत का सन्देश देना होगा। वर्षा की अनियमितता और भूजल दोहन के कारण भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक पारस सुथार ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि हम जल के महत्व को समझें और एक−एक बूंद पानी का संरक्षण करें तभी लोगों की प्यास बुझाई जा सकेगी। इस अवसर पर भवर पाटीदार उदैया, उमेश, रमेश टाटिया व अन्य युवाओं ने भी विचार साझा किए। इस दौरान जिले के कई युवाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।