योगाचार्य मेनारिया उपखंड स्तर पर सम्मानित
बड़ीसादड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खेल मैदान में उपखंड अधिकारी बिंदु बाला राजावत, पुलिस उप अधीक्षका कृष्णा सांमरिया,तहसीलदार नरेंद्र कुमार औदीच्य, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया, विकास अधिकारी दीपक चौधरी, थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ आयोजित हुआ।

योगाचार्य मेनारिया उपखंड स्तर पर सम्मानित
17 अगस्त
राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा
बड़ीसादड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खेल मैदान में उपखंड अधिकारी बिंदु बाला राजावत, पुलिस उप अधीक्षका कृष्णा सांमरिया,तहसीलदार नरेंद्र कुमार औदीच्य, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया, विकास अधिकारी दीपक चौधरी, थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ आयोजित हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड अधिकारी बिंदुबाला राजावत ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया के नेतृत्व में नगरपालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका के सभी पार्षद घर-घर तिरंगा अभियान के तहत हाथ में तिरंगा लिए हुए आजादी के 77वें महोत्सव के तहत समारोह में मंच पर पहुंचे। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड के महूडा गांव के योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया को सम्मानित किया गया। पतंजलि आरोग्य केंद्र बड़ीसादड़ी के धनराज शर्मा ने बताया कि योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया ने जिला स्तरीय व राजस्त्रीय योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, और राजकीय विद्यालय में निशुल्क योग शिविर आयोजित किए। और इस उपलक्ष्य में योगाचार्य मेनारिया को उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी बिंदु बाला राजावत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शुभ चिंतको ने योगाचार्य मेनारिया को बधाई दी।