बड़ी सादड़ी नगर में रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तन यात्रा का रथ बड़ी सादड़ी पहुंचा।

आपको बता दे की बड़ी सादड़ी पहुंचने से पूर्व परिवर्तन रथ बड़ी सादड़ी विधानसभा के प्रमुख कस्बे मंगलवाड, डूंगला होते हुए सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 3 बजे बड़ी सादड़ी पहुंचा। परिवर्तन यात्रा के रथ में राजसमंद सांसद दिया कुमारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक ललित ओसवाल, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ,बड़ी सादड़ी डूंगला क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया, पूर्व विधायक गौतम दक मौजूद रहे।

बड़ी सादड़ी नगर में रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तन यात्रा का रथ बड़ी सादड़ी पहुंचा।

राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा

आपको बता दे की बड़ी सादड़ी पहुंचने से पूर्व परिवर्तन रथ बड़ी सादड़ी विधानसभा के प्रमुख कस्बे मंगलवाड, डूंगला होते हुए सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 3 बजे बड़ी सादड़ी पहुंचा। परिवर्तन यात्रा के रथ में राजसमंद सांसद दिया कुमारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक ललित ओसवाल, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ,बड़ी सादड़ी डूंगला क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया, पूर्व विधायक गौतम दक मौजूद रहे।

परिवर्तन यात्रा का रथ सबसे पहले बड़ी सादड़ी विधानसभा के मंगलवाड चौराहा कस्बे पर पहुंचा। जहां पर वर्तमान विधायक ललित ओसवाल द्वारा हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन यात्रा के रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं परिवर्तन यात्रा रथ का डूंगला कस्बे में पहुंचने पर पूर्व विधायक गौतम तक द्वारा हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन यात्रा के रथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों ही जगह विधायक व पूर्व विधायक द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया गया।

वही डूंगला से परिवर्तन यात्रा का रथ बड़ी सादड़ी की सीमा में पहुंचा जहां पर जरखाना मोड पर बड़ी सादड़ी डूंगला क्रय विक्रय सरकारी सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू लाल मेनारिया द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन यात्रा रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्वागत में 120 ट्रैक्टर, 200 कारें ,500 दुपहिया वाहन रैली के रूप में स्वागत अभिनंदन किया गया। शंभू लाल मेनारिया द्वारा स्वागत के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया ।परिवर्तन यात्रा का पूरे मार्ग में छोटे-छोटे गांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वही बड़ी सादड़ी पहुंचने पर परिवर्तन यात्रा रथ का नगर के प्रमुख चौराहा घंटाघर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

रथ पर सवार राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार बलात्कार के मामले में प्रथम स्थान पर आ गया है। इसका आज एक और प्रत्यक्ष उदाहरण भीलवाड़ा है ।जहां पर एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसे निर्वस्त्र रोड पर छोड़ दिया गया ।पेपर लीक, बिजली कटौती ,बेरोजगारी भ्रष्टाचार से राजस्थान की जनता तंग आ गई है। इस बहरी, गूंगी सरकार को जड़ से हटाकर अपने वोट के जरिए उखाड़ फेंकना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनवाना है। बड़ी सादड़ी से परिवर्तन यात्रा प्रस्थान करते हुए निंबाहेड़ा विधानसभा की ओर कुच कर गई।