धरती पर स्वर्ग जैसा निरंकारी संत समागम"* 76 वां अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम 28 से 30 अक्टूबर 2023, समालखा (हरियाणा) में

बड़ी सादड़ी:-स्वर्ग से सुंदर बन जाता है वह स्थान जहां प्रभु भक्त रहते हैं! निरंकारी संत समागम भी एक ऐसा ही अवसर होगा, जहां धरती पर स्वर्ग नजर आएगा!

धरती पर स्वर्ग जैसा निरंकारी संत समागम"*  76 वां अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम 28 से 30 अक्टूबर 2023, समालखा (हरियाणा) में

*"धरती पर स्वर्ग जैसा निरंकारी संत समागम"*

76 वां अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम 28 से 30 अक्टूबर 2023, समालखा (हरियाणा) में

6अक्टूबर

राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा

बड़ी सादड़ी:-स्वर्ग से सुंदर बन जाता है वह स्थान जहां प्रभु भक्त रहते हैं! निरंकारी संत समागम भी एक ऐसा ही अवसर होगा, जहां धरती पर स्वर्ग नजर आएगा!
      उक्त विचार उपखंड क्षेत्र राणावतों का खेड़ा गांव में रात्रि को मासिक सत्संग के दौरान निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने उक्त विचार व्यक्त किये!
आपने यहां लोगों को 76 वां निरंकारी संत समागम समालखा (हरियाणा) में 28 से 30 अक्टूबर को होने वाले की जानकारी देते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज से निराकार प्रभु को जान चुके निरंकारी भक्त सब में भगवान को देखते हैं! तभी वह सब को गले लगाते हैं वह स्थान किसी स्वर्ग से काम नहीं होता!
  सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन छत्र छाया में 76 वा निरंकारी संत समागम 28 से 30 अक्टूबर 2023 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, जी.टी. रोड समालखा, जिला पानीपत (हरियाणा) में आयोजित हो रहा है!
आपने अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में चलने का आह्वान किया!
तीन दिवसीय में विभिन्न कार्यक्रम होंगे!
प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सत्संग व रात्रि 8:00 बजे से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रवचन होंगे!
और 31 अक्टूबर को गुरु वंदना कार्यक्रम 6: 00 बजे से आरंभ होगा!
इस अवसर पर नंदराम बाकोलिया, बालमुकुंद चौबीसा, ओंकार लाल, भेरूलाल, दिलीप, राधेश्याम, विकास, महावीर, अमन, पुष्पेंद्र, इंद्ररा, नारायणी, शीला, निर्मला, आदि ने गीत व विचार रखें!
कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मोर्य ने किया!