कस्बा साडोरा से महिलाओं का एक ग्रुप खाटू श्याम जी की यात्रा
रिपोर्टर नितिन सिंगला जगाधरी
6 मई
कस्बा साडोरा से महिलाओं का एक ग्रुप खाटू श्याम जी की यात्रा के लिए रवाना हुआ। इसमें कस्बा साढ़ोरा की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल रही। महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं और कस्बा साडोरा की पार्षद डेजी शर्मा ने कहा कि परिवार और सामाजिक चिंताओं से थोड़ा सा मुक्त होने के लिए कस्बा साढोरा की महिला मित्र मंडली द्वारा खाटू श्याम की यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कुछ दिन धार्मिक यात्रा कर मन को शांति मिलेगी। इस यात्रा के लिए कस्बे से लगभग 50 महिलाओ व पुरुषों का एक ग्रुप खाटू श्याम यात्रा के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि पारिवारिक समस्याओं से थोड़ा सा दूर हटकर धार्मिक यात्रा का भी आयोजन करते रहना चाहिए इससे महिलाओं को सुखचैन और मन की शांति प्राप्त होती है। इस मौके पर उनके साथ दीप,अन्वी, रजनी,संतोष, रिचा मुस्कान आदि मौजूद रही।