बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा किसानों को राहत दिलाने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
निम्बाहेड़ा। चित्तौडगढ व प्रतापगढ जिला सहित प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से किसानो की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है बारिश के साथ जोरदार हवाओ से खेतो में खड़ी फसले आड़ी पड़ गई है। गेहूं, जौ, चना, सरसो, इसबगोल सहित अफीम की फसलों में भारी नुकसान पंहुचा है।

फसले आड़ी पड़ने के कारण आने वाले समय में सड़ जायेगी जिससे उत्पादन भी बहुत कम होगा। इस संबंध में प्रदेश के पूर्व स्वायत्त शासन एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया है। इस संबंध में रविवार को कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से हुए खराबे की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विधायक कृपलानी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री शर्मा को अवगत करवाते हुए बताया कि इस बेमौसम बारिश से क्षेत्र में अफीम फसल में चीरा लगी हुई अफीम भी धूल गई। एक तरफ अफीम में इस साल रोग का प्रकोप बहुत ज्यादा रहा, उस पर कुदरत की दोहरी मार किसानो की कमर तोड़ दी है, ऐसे में फसलों की सही समय पर गिरदावरी करवाकर बीमा कंपनी से उचित मुवावजा दिलवा कर किसानों को राहत दिलवाई जाएं।
विधायक कृपलानी ने कहा कि यदि फसल खराबे की समय से गिरदावरी हो जाए तो किसानों की फसल खराबे का सही आंकलन हो जाएगा। जिससे किसान परिवार इस चिंता से मुक्त हो पाएंगे।
विधायक कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीशचंद्र आंजना, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, छोटीसादड़ी पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पुष्कर धाकड़, शांतिलाल धाकड़, कैलाश सिंह झाला सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी सीएम शर्मा से इस बेमौसम बारिश के कारण हुई फसल खराबे की गिरदावरी करवा कर किसानो को राहत प्रदान कराने का आग्रह किया है।