सीएम एवं वित्त राज्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी बैठक आयोजित, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
निम्बाहेड़ा। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी के 12 मार्च को निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरे की तैयारियों के संदर्भ में पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित तैयारी बैठक में सीएम शर्मा, वित्त राज्यमंत्री चौधरी एवं प्रदेशाध्यक्ष जोशी के निम्बाहेड़ा आगमन पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा कार्यक्रम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्वी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भूलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, मण्डल महामंत्री देवकरण समदानी, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, राजेश धाकड़, राजेश जैन, गोपाल धाकड़, मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, केली सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम टेलर, पुरषोत्तम स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।