रिवर बेसिन मुख्य अभियंता ने किया बांधों का निरीक्षण
चित्तौड़गढ़, 7 अप्रैल। मुख्य अभियंता राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी जयपुर विनोद चौधरी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता उदयपुर ऋषभ जैन, अधीक्षण अभियंता सोजी सिंह प्रतिहार एवं सुनील कटारिया एवं फील्ड अधिकारीयों के साथ मेजा बाँध, मेज़ा फीडर, धमाना बाँध, कपासन बाँध सिंहपुर बाँध एवं भोपालसागर बांध का निरिक्षण किया गया।

मौके पर मिलने वाले किसानो से भी मुख्य अभियंता द्वारा चर्चा की गयी। उक्त दौरे में पाया गया की इन सभी बांधों में पानी की आवक बहुत कम है। इन बांधों को भरने के लिए विभाग द्वारा माही नदी के वर्षा के समय बहकर समुद्र में जाने वाले अधिशेष जल को कम वर्षा वाले क्षेत्र में पहुँचाने की कार्ययोजना की फिसिबिलिटी के सम्बन्ध में यह दौरा किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में आगामी दिनों में बांसवाड़ा एवं उदयपुर क्षेत्र के बांधों का भी निरिक्षण किया जाएगा।