बदलाव की बयार है , भ्रष्टाचार मुक्त राज के लिए सब तैयार हैं"* *नारे के साथ कांग्रेस* *प्रत्याशी आंजना को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मिला जनता* *का आशीर्वाद"
चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा 11 अप्रैल, 2024 लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किसान केसरी उदय लाल आंजना की जन दर्शन यात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं।
बदलाव की बयार है , भ्रष्टाचार मुक्त राज के लिए सब तैयार हैं"* *नारे के साथ कांग्रेस* *प्रत्याशी आंजना को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मिला जनता* *का आशीर्वाद"
*किसान भाईयों का शोषण नहीं होने दूंगा– आंजना*
चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा 11 अप्रैल, 2024
लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किसान केसरी उदय लाल आंजना की जन दर्शन यात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं।
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन गांवों में जनसंपर्क करते हुए उदयलाल आंजना ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने कहा कि इन छह महीनों में भाजपा के राज ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अफीम तुलवाने में सीपीएस पद्धति में माल तुलवाने के नाम 15–15 हजार रूपए लिए जा रहे हैं। हमारे सांसद महोदय को ये पता ही नहीं की किसान को लूटा जा रहा है 10 वर्ष से सांसद हैं और किसानों की पीड़ा से अनजान हैं। इन्होंने 10 वर्ष के कार्यकाल में अफीम काश्तकारों के लिए कुछ नहीं किया। यह कहते हैं हर साल हमने 50000 अफीम के पट्टे बढ़ाए है जबकि मामूली पट्टे बढ़ाते हैं बाकी को रिमार्क लगाकर काट देते हैं अफीम काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है मै ये शोषण बर्दाश्त नही कर सकता। आंजना ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जारी गरीबों की योजनाओं में दलाली शुरू हो चुकी है आचार संहिता के नाम से गरीबों को डराया जा रहा है।उन्हें लूटा जा रहा है। ये कुशासन अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी लोकसभा चुनाव में आम जन ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लें लिया है।
पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने बताया कि किसान केसरी नेता उदयलाल आंजना गुरुवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव घोटारसी , कल्याणपुरा, अचलपुर, ओडवाडा, मचलाना, रामपुरिया धरियाखेड़ी रतनपुरिया, महिडो का खेड़ा में, कुणी, बड़ी लाख, बसेरा, देवगढ़, बरोठा, जोलर, मगरी, खूंटगढ़, चिकलाड़ में, असावता, ग्यासपुर, कुलथाना, पाल, मांडकला, देवपुरा, ग्यासपुर, अखेपुर, नकोर, खेरोट केरवास, टीला, आमली खेड़ा, बिहारा, मनोहरगढ़, बमोतर, तलाई मोहल्ला नगरपरिषद, अमलावाद, करमदी खेड़ा लुहारिया, अहीर मोहल्ला प्रतापगढ में आम जन से मिले और भ्रष्टाचार युक्त राज को समाप्त करने का आग्रह किया। जिस पर समस्त क्षेत्र वासियों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सुशासन के लिए उदयलाल आंजना को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। जनसम्पर्क के दौरान आंजना ने क्षेत्र में स्थित देव स्थानों पर माथा टेका और क्षेत्र में सुख शांति खुशहाली की कामना करते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत की प्रार्थना की।
प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत ने बताया कि प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों ने भाजपा के भ्रष्टाचार युक्त शासन से तंग आकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को विदाई देने का मन बना लिया है। इस बार लोकसभा चुनाव में परिवर्तन अवश्य होगा कांग्रेस पार्टी और उदयलाल आंजना को जनता जीत का आशीर्वाद प्रदान करेगी।
जनदर्शन यात्रा के दौरान आंजना के साथ प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।