कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

निहाल दैनिक समाचार / NDNEWS24X7
हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले व भगवान श्री कृष्ण को अपना आराध्य मानने वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस (कृष्ण जन्माष्टमी) बड़ी धूम - धाम से मनाते है | हिंदू कैलेंडर के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती हैं | इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के छोटे-बड़े सभी मंदिरों को सजाया जाता है 19 अगस्त 2022 को श्रीकृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव है। रात के आठवें मुहूर्त में भगवान का जन्म हुआ था, इसलिए आज रात 12.05 के बाद 12:45 तक मथुरा, वृंदावन, द्वारका, नाथद्वारा और इस्कॉन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म पर्व मनेगा। लोग अपने घरों में भी इस समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। आधी रात के मुहूर्त के साथ ही पूजा के लिए दिनभर में कुल पांच मुहूर्त रहेंगे। इस त्योहार पर आठ बड़े शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसा पिछले 400 सालों में नहीं हुआ। इसलिए ये जन्माष्टमी पर्व बहुत खास है। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी देशवासियों को निहाल दैनिक समाचार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l