अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी गांव गांव जाकर जानेंगे जन समाज जनों की समस्या संगठन से भी जोड़ेंगे

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी गांव गांव जाकर जानेंगे समाजजनों की समस्या, संगठन से भी जोड़ेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ जिले की कार्यकारिणी की मासिक बैठक दीपक गार्डन चित्तौड़गढ़ में हुई। इस बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन के द्वारा समय समय पर समाज हित में कार्य किए जाने पर विचार विमर्श हुआ, संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सहमति जताई जिसमे संगठन के द्वारा नवरात्रा में दुर्ग पर स्थित बायण माता के मंदिर में 29 सितंबर को संगठन के द्वारा प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें महिला संगठन और पुरुष संगठन दोनों की कार्यकारिणी सम्मिलित होंगी और विजयदशमी पर संगठन के द्वारा आसावरा माताजी में शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा और संगठन के सभी पदाधिकारियों की 15 दिन के अंदर एक मीटिंग आयोजित करने के लिए सहमति जताई और गांव गांव में जाकर समाज के लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए और उनकी समस्या को जानने का प्रयास किया जाएगा इसके साथ ही इस अवसर पर संगठन के द्वारा कुछ नये पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई दशरथ सिंह गौड़ आंतरी को जिला कोषाध्यक्ष, कुलदीप सिंह अछोडा बस्सी मंडल अध्यक्ष, गोपाल सिंह भटवाडा गंगरार तहसील उपाध्यक्ष, कालू सिंह भटवाडा तहसील अध्यक्ष गंगरार, नियुक्त किए गए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार दौरदा, मेवाड़ संभाग अध्यक्ष गुलाब सिंह अकोलागढ़, जिला संरक्षक चित्तौड़गढ़ महिपाल सिंह सोलंकी फाचर, जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह शक्तावत धरोल, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सिसोदिया पायरी व बाबू सिंह भाटी मुरोली, गंगरार तहसील अध्यक्ष कालू सिंह चुंडावत भटवाडा, महिला जिलाध्यक्ष गोविंद कवर सिसोदिया, तहसील उपाध्यक्ष गंगरार गोपाल सिंह चुंडावत भटवाडा, जिला कोषाध्यक्ष चित्तौड़ दशरथ सिंह गौड़ आंतरी, मंडल अध्यक्ष बस्सी कुलदीप सिंह राणावत बस्सी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह शक्तावत धरोल, जिला कार्यकारिणी सदस्य विरेन्दर सिंह डेलवास और जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुसूया कंवर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी गांव गांव जाकर जानेंगे जन समाज जनों की समस्या संगठन से भी जोड़ेंगे