विप्र फाउंडेशन ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का किया सम्मान

विप्र फाउंडेशन ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का किया सम्मान

बालोतरा। विप्र फाउंडेशन बालोतरा द्वारा भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का बालोतरा आगमन पर भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट करते हुए दुप्पटा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिलाध्यक्ष अशोक व्यास व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के निर्देशन में नेहा जोशी का स्वागत सम्मान किया गया। दवे ने विप्र फाउंडेशन द्वारा बालोतरा में किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

नेहा जोशी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन से मेरा विशेष जुड़ाव रहा है ब्राह्मण समाज के विकास व उत्थान के लिए विप्र फाउंडेशन निरंतर प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर अशोक पालीवाल, ऋतिक पंचारिया, सुमित वैष्णव, महेंद्र गौड़ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।