03 नाबालिग बच्चो से बालश्रम करवाता 01 व्यक्ती गिरफ्तार

श्री परिस देशमुख पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय श्री धर्मेन्द्र सागर के निर्देशन मे श्री महेन्द्र गुप्ता
सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर जयपुर उत्तर के सुपरविजन मे श्री दिलीप सिंह
शेखावत पु.नि. थानाधिकारी के नेतृत्व मे श्री प्रभु सिंह उनि, श्री लक्ष्मण सिंह सउनि, श्री
अर्जुन लाल हैड कानि. 729, श्री सुनिल कुमार कानि. 6371, श्री राधाकृष्ण कानि. 9717
की टीम का गठन किया गया। उपरोक्त टीम द्वारा उच्चाधिकारीयो के निर्देशानुसार
ईलाका थाना से आसुचना एकत्रित कर मकान नम्बर डी 5/15 व्यास कोलोनी शास्त्री
नगर जयपुर मे नाबालिग बच्चो से बालश्रम चुडी बनवाने का काम करवाते हुये एक
शख्स 01. मोहम्मद आबिद पुत्र श्री सिकन्दर जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी गांव गढ बधुआ
सिकटिया पोस्ट सिकटिया पुलिस थाना आजमनगर जिला कटिहार बिहार हाल किरायेदार मकान नम्बर
डी 5/15 व्यास कोलोनी शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार कर 03 नाबालिग बच्चो को
दस्तयाब किया गया। जिस पर मुकदमा नम्बर 146/2022 धारा 370(5), 344, 374 IPC व
75, 79 किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 व 3/14 बालश्रम
प्रतिषेध विनिमयन अधिनियम-1986 व 16, 17, 18 बंधित श्रम पद्घति एवं (उत्सादन)
अधिनियम 1976 मे पंजिबद्द किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
विशेष भुमिकाः- उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही मे श्री प्रभु सिंह उनि, श्री लक्ष्मण सिंह सउनि,
श्री अर्जुन लाल हैड कानि. 729, श्री सुनिल कुमार कानि. 6371, श्री राधाकृष्ण कानि.
9717 की अहम भुमिका रही है।