कल यहां आयोजित होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप

कल यहां आयोजित होंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंप

(दिलखुश टाटावत)
देवली। टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 17 जनवरी को ब्लॉक निवाई में सुबह ग्राम अरनिया में, दोपहर को श्रीरामपुरा में जागरूकता रथ तथा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक देवली में सुबह ग्राम मालेड़ा में एवं दोपहर को थांवला में तथा ब्लॉक उनियारा में सुबह ग्राम बनेठा एवं दोपहर को रूपपुरा में कैंप आयोजित किए जाएंगे।