अफीम किसानों का महापड़ाव एवं आमरण अनशन की तैयारी
संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
29 अगस्त
चित्तौडगढ आज अफीम किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने चित्तौड़गढ़ कलेक्टर से मुलाकात कर 4/09/2023 को महापड़ाव एवं आमरण अनशन की तैयारी की दी सुचना पुर्व में दिनांक 17/08/2023 को अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी के आह्वान पर चित्तौड़गढ़ में संपूर्ण उदयपुर संभाग के अफीम किसानों का रेला उमड़ पड़ा परन्तु सरकार द्वारा किसानों की समस्यायों पर कोई विचार नहीं किया गया है जिससे अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर सा से मुलाकात कर दिनांक 04/09/2023 को अफीम किसानों के विरोध प्रदर्शन करने एवं महापड़ाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। जिसमें दुर्गेश जोशी अध्यक्ष सहित संरक्षक मंडल के सदस्य भगवती लाल व्यास, राजमल तेली , विजय लाल मेनारिया मेणार , चुन्नी लाल भानाखेडी, मांगी लाल तह.अध्यक्ष अफीम किसान संघ वल्लभनगर उपस्थित रहे। दुर्गेश जोशी अध्यक्ष अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश।