संगठित कार्य से मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता : मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की नव मतदाता अभियान बैठक शिव मंदिर देवसोमनाथ में आयोजित की गई। बैठक जिसमें मतदाता अभियान के प्रभारी अनिल भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वाड़ा हथाई की अध्यक्षता में हुई। विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह चौहान के सानिध्य में आयोजित की गई।

संगठित कार्य से मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता : मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार
ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की नव मतदाता अभियान बैठक शिव मंदिर देवसोमनाथ में आयोजित की गई। बैठक जिसमें मतदाता अभियान के प्रभारी अनिल भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वाड़ा हथाई की अध्यक्षता में हुई। विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह चौहान के सानिध्य में आयोजित की गई।
प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि नव मतदाता को संपर्क करके राष्ट्रीय हित के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार ने कहा कि संगठन सदैव सर्वोपरि हैं, संगठन के साथ मिलकर ही हर कार्य में सफलता प्राप्त की जा सकती है। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार, सभी मोर्चे के अध्यक्ष व वीरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री किरण पंड्या ने किया। आभार मंडल प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अर्जुन दास वैष्णव ने जताया।