भारत के मिशन चंद्रयान -3 की सफलता पर पटाखे फोड़े, जताई खुशी, देशवासियों को दी बधाईयां।

भारत के चंद्रयान -3 ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है, ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। उक्त विचार बुधवार को चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के पश्चात् सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी ने व्यक्त किए।

भारत के मिशन चंद्रयान -3 की सफलता पर पटाखे फोड़े, जताई खुशी, देशवासियों को दी बधाईयां।

संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़ 

भारत के चंद्रयान -3 ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है, ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। उक्त विचार बुधवार को चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के पश्चात् सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी ने व्यक्त किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है।

इस अवसर पर श्री सांवरिया जी के मंडफिया कस्बे के युवाओं ने मीरा चौक पर पटाखे फोड़ कर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी, सोहनलाल बिलडी, कृष्ण राव, भेरूलाल जटिया, कांजी मेघवाल, शंकरलाल मेघवाल पीराना, माधु लाल जाट गोड़ा खेड़ा, प्रकाश चौधरी, तूफान भाई नीमच, गोपाल रैगर, महेश गुर्जर, राहुल राव मोरवन, श्याम गुर्जर टांडीखेड़ा, गोविंद गुर्जर, लोकेश आवरी माता, दिनेश मेघवाल घोड़ा खेड़ा, ईश्वर मेघवाल घोड़ा खेड़ा, ललित मेघवाल तलाव आदि उपस्थित थे।