जैसलमेर में बॉर्डर पर 55 डिग्री के पार पहुंचा तापमान: गाड़ी के बोनट पर सिक गई रोटी, रेत से सिक गया पापड़ वहीं धूप में अंडे का बन गया ऑमलेट
जैसलमेर में तीन साल बाद सबसे गर्म नौ तपा की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। नौ तपा के दूसरे दिन रविवार को सुबह से जैसलमेर वासियों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। सूरज निकलने के साथ ही लू का प्रकोप शुरू हो गया है। प्रशासन ने सड़कों पर टैंट और ठंडे पानी के कैम्पर आदि लगाकर लोगों को राहत देने का काम शुरू किया है। मौसम विभाग ने 29 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

जैसलमेर में बॉर्डर पर 55 डिग्री के पार पहुंचा तापमान:
गाड़ी के बोनट पर सिक गई रोटी, रेत से सिक गया पापड़ वहीं धूप में अंडे का बन गया ऑमलेट
जैसलमेर में तीन साल बाद सबसे गर्म नौ तपा की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। नौ तपा के दूसरे दिन रविवार को सुबह से जैसलमेर वासियों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। सूरज निकलने के साथ ही लू का प्रकोप शुरू हो गया है। प्रशासन ने सड़कों पर टैंट और ठंडे पानी के कैम्पर आदि लगाकर लोगों को राहत देने का काम शुरू किया है। मौसम विभाग ने 29 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
जैसलमेर में लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। नौतपा शुरू होने साथ ही झुलसा देने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो पारा 48 डिग्री के करीब बने रहने की संभावना है। दोपहर होते ही सड़कें सूनी हो जाती है। जैसलमेर में सुबह 7.30 बजे तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। जो 9 बजे तक 40 डिग्री हो गया। 11 बजे बढ़कर यह करीब 42 डिग्री पहुंच गया।
बॉर्डर पर गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा
दोपहर 1 बजे यह तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर तो गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बॉर्डर पर तापमान 55.5 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान यहां सेना के जवानों ने गाड़ी के बोनट पर रोटी तक सेंक दी। रेत में पापड़ सिक गया और अंडे का ऑमलेट तक इस भीषण में बन गया।
रविवार सुबह गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंक कर घर से निकले लोग।
नौ तपा के दूसरे दिन भी पारा 45 डिग्री के पार
गौरतलब है कि पिछले 3 साल में नौ तपा के दौरान अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री से ऊपर नहीं गया। 28 मई 2021 को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ था। लेकिन इस बार नौ तपा के पहले ही दिन तापमान 48 डिग्री दर्ज हुआ। जो 2021 के मुकाबले 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं पिछले वर्ष 2023 में नौ तपा के दौरान सर्वाधिक तापमान 41.8 दर्ज हुआ था। साल 2023 में नौतपा के दौरान बारिश व ओलावृष्टि भी हुई थी। इस वजह से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 27.6 डिग्री पहुंच गया था। नौतपा के अगले 5 दिन गर्म रहने की प्रबल संभावना है। वहीं अंतिम 3 दिन भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस बार नौ तपा के दौरान बारिश व ओलावृष्टि की कोई संभावना नहीं है।
भीषण गर्मी को देखते हुए हनुमान चौराहे पर लोगों को राहत देने के लिए टैंट लगाए हैं ताकि गर्मी से बचने के लिए लोग इसकी शरण ले सके।
भीषण गर्मी को देखते हुए हनुमान चौराहे पर लोगों को राहत देने के लिए टैंट लगाए हैं ताकि गर्मी से बचने के लिए लोग इसकी शरण ले सके।
प्रशासन ने लगाए टैंट
जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए हनुमान चौराहे पर लोगों को राहत देने के लिए टैंट लगाए हैं ताकि गर्मी से बचने के लिए लोग इसकी शरण ले सके। इसके साथ ही नगरपरिषद ने ठंडे पानी के कैम्पर की भी व्यवस्था की है ताकि लोग गर्मी से बचने के लिए अपने आप को ठंडा रख सके।
4 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट, रातें भी होगी गर्म
मौसम विभाग ने 29 मई तक हीट वेव की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। 26 से 29 मई तीव्र हीट वेव का रेड अलर्ट है। वहीं 26 से 28 मई तक रातें भी गर्म होगी। दिन व रात गर्म होने के कारण तापमान भी बढ़ने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान 49 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 30 मई से हीटवेव का प्रभाव कम होगा। इस वजह से धीरे धीरे तापमान में कमी आएगी। साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
भारत पाक सरहद पर रेत में पापड़ सिक गया।
4 दिन से 47 डिग्री से ऊपर पारा
जिले में 15 मई से हीट वेव का दौर चल रहा है। पिछले 4 दिनों से अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। 21 मई को 45.7 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। उसके बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गत दिवस तापमान 48.3 डिग्री दर्ज हुआ था। शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 48 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिन व रात के पारे में 17 डिग्री का अंतर रहा