डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही |*                                    *256.100 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्स एल 6 कार जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 9 जून। जिला विशेष टीम व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 256.100 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्स एल 6 कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही |*                                 

  *256.100 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्स एल 6 कार जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 9 जून। जिला विशेष टीम व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 256.100 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक्स एल 6 कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

          जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है | इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बेंगू थाना क्षेत्र में बस्सी, फतेहपुर से कोटा - चित्तौडगढ नेशनल हाईवे की तरफ आने वाली एक्स एल 6 कार में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है | जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बेंगू थाना पुलिस को अवगत कराया | जिस पर थाने से हमेर लाल उपनिरीक्षक ने जाप्ते सहित कोटा - चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर बस्सी, फतेहपुर की तरफ से आने वाले रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी की | नाकाबंदी के दौरान डीएसटी की सूचना के मुताबिक़ बस्सी फतेहपुर की तरफ से आती हुई एक सफेद रंग की एक्स एल 6 कार दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे | पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर चालक नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले गया, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया | पुलिस टीम को लगातार पीछा करते हुए देखकर चालक व उसके साथी ने गाड़ी को हाईवे के किनारे पर रोक कर भागने का प्रयास किया | पुलिस टीम ने चालक के साथी को बड़ी मुश्किल से पकड़ा वहीं चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से चालक भागने में सफल रहा | पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो 17 कट्टों में भरा हुआ 256.100 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला | पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व कार को जब्त कर चालक के साथी श्रीगंगानगर जिले के रघुनाथपुरा निवासी मनीष पुत्र राम लाल नाई को गिरफ्तार व चालक बीकानेर जिले के नोखा निवासी नेमाराम जाट को नामजद कर लिया है |                           

                पुलिस थाना बेंगू पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

*उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का योगदान रहा-*

*डीएसटी*

प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,कांस्टेबल चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह व राजदीप सिंह | 

*पुलिस थाना बेंगू*

 हमेर लाल उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल भगवान लाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र, जगदीप, मनोहर |

*विशेष योगदान*

जिला विशेष टीम के कांस्टेबल दिनेश, अजय व दुर्गा राम|