निम्बाहेड़ा क्षेत्र में ओवर लोड विद्युत समस्या का होगा स्थाई निराकरण 220 केवी जीएसएस पर 100 एमवीए के स्थान पर लगेगा 160 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक कृपलानी का आभार
चित्तौड़गढ़/निम्बाहेड़ा। 220 केवी जीएसएस निम्बाहेड़ा से होने वाली विद्युत आपूर्ति में ओवर लोड के कारण होने समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से 100 एमवीए ट्रांसफार्मर को अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से बदला जा रहा है।

इससे क्षेत्र में बार बार विद्युत आपूर्ति में होने वाले व्यवधान से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी।
पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बताया कि पिछले कुछ समय से 220 केवी जीएसएस निम्बाहेड़ा से क्षेत्र में होने वाली विद्युत आपूर्ति में बार बार व्यवधान उत्पन्न होने की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं विद्युत विभाग के एमडी से वार्ता कर समस्या के समाधान का आग्रह किया था। इस पर सीएम शर्मा, ऊर्जा मंत्री नागर के निर्देश पर विभाग द्वारा निम्बाहेड़ा जीएसएस पर लगे 100 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के स्थान करीब 11.50 करोड़ की लागत वाले 160 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्वीकृति के पश्चात निम्बाहेड़ा जीएसएस पर पहुंचा दिया गया है।
क्षेत्र में बार बार विद्युत कटौती के स्थायी निराकरण के लिए निम्बाहेड़ा जीएसएस पर 160 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की स्वीकृति पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंस प्रधान निम्बाहेड़ा बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश चंद्र आंजना, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रति आभार जताया है।