कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर का सरकार पर कटाक्षः बोले- प्रदेश में है कुर्सी बचाओ सरकार, विकास की जगह अराजकता का माहौल है
निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित किए गए, जिसमें केंद्र उपलब्धियों और राज्य सरकारी की विफलताओं को गिनाया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, नगर अध्यक्ष पंकज सिरोया, भूपलासागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, नपा अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी, उपाध्यक्ष सैय्यद एजाज अली, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद बारेगामा पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट आदि मौजूद रहे।
आज शुक्रवार शाम 5 बजे बाद भाजपा ने एसआर वाटिका में प्रेस वार्ता रखी, जिसमें विधायक अर्जुनलाल जीनगर पत्रकारों से रूबरू हुए। विधायक जीनगर ने केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल को देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ाने वाला कार्यकाल बताया और कहा कि मोदी राज में भारत विश्व की पांचवी शक्ति के रूप में उभर कर आया। मोदी सरकार देश के गरीब, शोषित और वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने 9 साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। इसके बाद राज्य की गहलोत सरकार को कुर्सी बचाओ सरकार बताया। गहलोत सरकार जनता से झूठे वादे कर के सत्ता में आई और वादे भूल गई। गहलोत सरकार के राज में अपराध और अपराधी बढ़े, लूट, हत्या, अपहरण, महिलाओं के साथ रेप, छेड़ छाड़ के मामले बढ़े। राज्य में विकास की जगह अराजकता का माहौल बन गया।
कस्बे के हॉस्पिटल और कॉलेज की व्यवस्था भी नहीं सुधार सके। कॉलेज में प्रिंसिपल सहित कई पद आज भी खाली पड़े हे। हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद भी खाली पड़े हैं। यही स्थित पूरे राज्य की हैं। एमपी एमएलए फंड के कार्यों की स्वीकृति भी 6 - 6 महीने तक जारी नहीं की गई। गहलोत सरकार आपसी लड़ाई और कुर्सी बचाने में ही साढे चार साल पूरे कर दिए और अब राहत कैंप के नाम पर लोगों को बरगला रहे हैं। वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं को या तो बंद कर दिया या उनका नाम बदल दिया।