अनिल गदिया बने माहेश्वरी युवा संगठन इकाई सावां अध्यक्ष
अनिल गदिया बने माहेश्वरी युवा संगठन इकाई सावां अध्यक्ष
अनिल गदिया बने माहेश्वरी युवा संगठन इकाई सावा अध्यक्ष।
ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
शनिवार को माहेश्वरी युवा संगठन सावा की साधारण सभा रखी गई। यह जानकारी देते हुवे संगठन के मनीष मंडोवरा ने बताया कि साधारण सभा मे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी पी नामधारानी, प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप लढ्ढा, जिलाध्यक्ष लोकेश समदानी के आतिथ्य में सम्पन हुई, जिसमे सर्वसम्मति से सावा ईकाई अध्यक्ष एवं नवीन कार्यकरणी का गठन किया गया। जिसमे अनिल गदिया को अध्यक्ष बनाया गया वही उपाध्यक्ष अजय आगाल, महामंत्री प्रमोद गदिया, संरक्षक प्रदीप न्याति, समन्वय एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम आगाल, संगठन मंत्री दिनेश मुंदड़ा, संस्कृति मंत्री प्रतीक आगाल, सचिव महेश गदिया, मीडिया प्रभारी प्रतीक कल, जिला प्रतिनिधि लोकेश गदिया व पंकज न्याति, कार्यसमिति सदस्य हरीश समदानी, राघव कोठारी, अक्षय आगाल, आयुष न्याति को नियुक्त किया गया।
निर्विरोध कार्यकरणी के गठन के लिए समाज के वरिष्ठ रामेश्वर लाल आगाल ने युवा संगठन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं नवीन कार्यकरणी को संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।