बनास आरती के साथ भजन संध्या का भी होगा आयोजन

बनास आरती के साथ भजन संध्या का भी होगा आयोजन

(दिलखुश टाटावत)
 देवली। हमारी गंगा, हमारी बनास’ कार्यक्रम का आयोजन इस बार 2 अप्रैल शाम को बोयडा गणेशजी घाट पर होगा। इस कार्यक्रम में बनास आरती व विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री अम्बिका म्यूजियन ग्रुप देवली के गायक कलाकार प्रस्तुति देंगे। यहां राहुल अग्रवाल और अभिषेक जैन सावर भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन शर्मा क्लासेज देवली द्वारा किया जाएगा। जिसका समय बुधवार शाम 5 बजे रहेगा।