बड़ी सादड़ी, धूमधाम से मनाई सेन जंयती सेन समाज ने
रामसिंह
मीणा रघुनाथपुरा
17 अप्रैल
निकाली विशाल शोभायात्रा उमड़ा आस्था का सैलाब भामाशाह को सम्मान व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन बड़ी सादडी सेन समाज द्वारा सेन जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का प्रारंभ सुबह 12:00 बजे आनंद धाम रामद्वारा के पास सेन समाज के मंदिर से स्वामी अनंतराम महाराज के द्वारा भगवा ध्वज लहरा कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा ढोल नगाड़ों के साथ बग्गी के ऊपर सेन महाराज की तस्वीर, भगवान चारभुजा नाथ की तस्वीर, बाल गोपाल की तस्वीर ,रेवाण में ठाकुर जी की तस्वीर सजाई गई। शोभायात्रा में सेन समाज के पुरुष, बालक सफेद वस्त्रों व भगवा साफे में वही शोभा यात्रा में महिलाएं लाल चुनर व लाल साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही थी। आपको बता दें कि शोभायात्रा में सबसे आगे पांच घोड़ों पर सवार होकर बालक हाथ में ध्वजा लिए हुए चल रहे थे। इसी प्रकार शोभायात्रा सेन समाज के मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ी सादड़ी के विभिन्न मार्ग ब्रह्मपुरी, सोमनाथ बाजार, घंटाघर ,गोल चौराहा, कानोड़ दरवाजा, कपड़ा बाजार, पिंजरा गली ,जवाहर चौक, राजमहल चौक, छोटे साजनान का पंचायती भवन से होते हुए पुनः सेन समाज के मंदिर पर शोभा यात्रा पहुंची। रास्ते में शोभा यात्रा का जगह जगह विभिन्न संस्थाओं ,व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल ठंडे की व्यवस्था भी की गई। सेन समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सेन द्वारा बताया गया कि इस शोभायात्रा में समस्त क्षेत्र के चोखला से 132 गांव से सेन समाज के लोग शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा से पूर्व सेन समाज के मंदिर पर ठाकुर जी का अभिषेक यज्ञ हवन किया गया उसके पश्चात शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा के समापन के बाद सेन समाज द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओसवाल, विशिष्ट अतिथि जलोदा थाना अधिकारी रमेश चंद्र सेन ,भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर राज माली व भाजपा ओबीसी नगर अध्यक्ष प्रकाश टेलर हेमंत डांगी,पार्षद बद्री लाल सैन, सुनील पितलिया, नवीन सोनावा, ललित चौधरी, अनिल चौहान, जगदीश कंडारा आदि पार्षद उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह में सेन समाज बड़ी सादड़ी द्वारा क्षेत्र के समस्त सेन समाज में भामाशाह व विभिन्न क्षेत्रों में जैसे खेल ,शिक्षा, सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सभी को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र ,मोमेंटो प्रदान किया गया ।अध्यक्ष सुरेश चंद्र सेन द्वारा बताया गया कि 65 प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद समस्त सेन समाज द्वारा देर शाम को सामूहिक महा प्रसादी का आयोजन रखा गया।