कान सिंह सुवावा संभाग अध्यक्ष व गजेन्द्र प्रताप बस्सी युवा जिलाध्यक्ष, हनुमान सिंह खेड़िया को जिला महामंत्री किया मनोनीत
संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
11 सितम्बर
चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की चित्तौड़गढ़ में बैठक आयोजित हुई जिसमे समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिला अध्यक्ष लोकपाल सिंह डेट ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के चित्तौड़गढ़ आगमन पर बैठक आयोजित की गई जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुसंशा से और प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार के निर्देशानुसार कान सिंह सुवावा को संभाग अध्यक्ष पद पर, गजेंद्र प्रताप सिंह बस्सी को युवा जिला अध्यक्ष पद और हनुमान सिंह खेड़िया को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भीचोर, भंवर सिंह मुरलिया , जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह फाचर ,खुशबू सिंह जोधपुरिया ,बस्सी तहसील अध्यक्ष विजय सिंह विजयपुर, खुशपाल सिंह नरधारी ,लोकेंद्र सिंह गोपालपुरा ,सूरज सिंह, गजेंद्र सिंह एवं प्रदेश के समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रदेश संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कान सिंह सुवावा ने किया। आभार ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह बिछोर ने प्रकट किया।