26 दिसंबर अफीम किसानों द्वारा दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले जबरदस्त धरना प्रदर्शन को लेकर हो चुकी गांवों-गांवो में तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय अफीम किसान समिति राजस्थान मध्यप्रदेश के तत्वाधन में माताजी की डूंगरी सरथल तहसील छिपाबड़ोद पर विशाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों अफीम किसानों ने भाग लिया जिसमें सभी अफीमकिसानों ने अपने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और नारकोटिक्स विभाग की भ्रष्ट नीतियों के बारे में रोष प्रकट किया गया

 राष्ट्रीय अफीम किसान समिति राजस्थान मध्यप्रदेश के तत्वाधन में माताजी की डूंगरी सरथल तहसील छिपाबड़ोद पर विशाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों अफीम किसानों ने भाग लिया जिसमें सभी अफीमकिसानों ने अपने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और नारकोटिक्स विभाग की भ्रष्ट नीतियों के बारे में रोष प्रकट किया गया ओर छबड़ा छीपाबड़ौद जिला बारां में सन् 2022 में जारी किए गए=160 अफीम पट्टे जिनकी किसानों ने बुवाई भी कर दी है और फसल 35 से 40 दिन तक की हो चुकी है और अब नारकोटिक्स विभाग वाले इस बात को ऊपर सरकार को नहीं बता रहे है कि किसानों ने अफीम फसल की बुवाई कर दी है और किसानों को गुमराह कर के ये बोल रहे हैं की आप अपनी बोई हुई अफीम को हांक दो ओर किसी को मत बताना की हमने अफीम की बुवाई कर दी थी ये अपनी गलती की सजा किसानों को दे रहे है ऐसी अनेक समस्याओं को लेकर अफीम किसान समिति राजस्थान मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग की गई जिसमें सैकड़ों अफीम किसान उपस्थित हुए और किसानों ने अपनी अफ़ीम फसल को नहीं हांकने की बात बताई विभागीय अधिकारियों की गलती की सजा किसानों को क्यों दी जा रही है ऐसा बताने पर राष्टीय अफीम किसान समिति राजस्थान मध्यप्रदेश से आए पदाधिकारियों जिसमें संरक्षक  मांगीलाल  मेघवाल बिलोट राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह दास बैरागी महासचिव भोपाल सिंह  ने किसानों को आश्वासन दिया कि आप डरो मत ओर अपनी अफ़ीम की फसल को हांको मत आपकी बात को ऊपर सरकार दिल्ली तक और नारकोटिक्स विभाग दिल्ली और ग्वालियर तक पहुंचाएंगे ओर सजा गलती करने वालों को दिलाएंगे और सभी अफीम किसानों की सहमति से आने वाली दिनांक 25/12/2022 को दिल्ली जंतर मंतर पहुंच कर धरना दिया जायेगा ओर किसानों की सभी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा जिसमे 1997 98 में से कटे हुए सभी अफीम पट्टे बहाली के साथ ही अफीम नीति 2022-23 में संशोधन किया जाए सीपीएस बंद कर लुवाई चिराई का आदेश दिया जाए क्योंकि हमने कभी सीपीएस मांगा ही नहीं हमने तो लुवाई चिराई के अफीम पट्टे मांगे थे व अफीम की कीमत बढ़ाई जावे और दोषी अधिकारियों को सजा मिले इस प्रकार किसानो ने अपना दर्द जाहिर किया दिल्ली कूच कि तैयारी शुरू कर दी।

मांगीलाल मेघवाल बिलोट