रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति विधायक कृपलानी ने व्यक्त की संवेदना

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार रात्रि में एक ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मृत्यु होना एक दुखद घटना है। इस घटना में मृतक नगर के मोची मोहल्ला निवासी मोहनलाल पुत्र सूरजमल धोबी, उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी एवं अहमदाबाद निवासी रिश्तेदार श्रीमति जयश्री देवी पत्नी सुरेश धोबी की मृत्यु होने की दुःखद सूचना पर विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

विधायक कृपलानी ने इस रेल दुखान्तिका के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, साथ ही शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाए पीड़ित परिजनों के साथ है।