अजमेर दरगाह में जन्नती दरवाजा खुला:मस्जिदों में हुई ईद की नमाज

अजमेर अजमेर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा सोमवार को ईद उल अजहा मनाया गया। दरगाह और ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ख्वाजा साहब की दरगाह में जन्नती दरवाजा भी खोला गया।

अजमेर दरगाह में जन्नती दरवाजा खुला:मस्जिदों में हुई ईद की नमाज

अजमेर दरगाह में जन्नती दरवाजा खुला:मस्जिदों में हुई ईद की नमाज

अजमेर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा सोमवार को ईद उल अजहा मनाया गया। दरगाह और ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ख्वाजा साहब की दरगाह में जन्नती दरवाजा भी खोला गया।

जहां बड़ी संख्या में जायरीनों के द्वारा जियारत की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली, भाईचारा अमन-चयन की दुआ मांगी। नमाज के बाद से घरों में बकरों की कुर्बानी का शुरू हो गई है। 12 तारीख तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा।
जिला व पुलिस प्रशासन ने भी सभी नमाज स्थलों पर कड़े बंदोबस्त किए। नमाज के समय केसरगंज गोलचक्कर के आसपास वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रही। ईदगाह के बाहर प्रशासनिक अधिकारी खुद मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे। आसपास के मकान की छत्तो पर सुरक्षा कर्मी दूरबीन से निगरानी रखी गई। इसी तरह दरगाह परिसर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।
दरगाह के खादिम पिरसिद्ध नफीज मिया चिश्ती ने बताया कि आज ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए। दरगाह में जन्नती दरवाजा भी खोला गया है। खादिम सैयद सखी ने कहा कि सभी धर्म के लोगों को वह ईद की शुभकामनाएं देते हैं और हिंदुस्तान के लिए नमाज अदा कर दुआ की गई है। देश में भाईचारा बना रहे और देश हमेशा कामयाबी और तरक्की की तरफ बढ़ता रहे। यह दुआ मांगी है।