बालिकाओं से पोस्टर बनवा कर विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जागरूक

जमवारामगढ़। उपखंड क्षेत्र जमवारामगढ़ में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना मे लांगड़ियावास द्वितीय नंदघर पर ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के तत्वावधान में किशोरी बालिका बच्चों, महिलाओं को विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर बनवाकर संदेश दिया।
पर्यावरण दिवस एक अभियान हैं जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व भर मे पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावो को रोकने के लिए मनाया जाता है।विश्व पर्यावरण की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के सयुंक्त राष्ट्र सम्मेलन के अवसर पर सन 1972 मे हुई। सबसे पहले यह अभियान 5 जून 1973 में मनाया गया कई गतिविधियों को सम्मिलित किया जाता है जैसे पोस्टर मेकिंग रक्षा रोपण साफ सफाई रैली के माध्यम से समाज के युवा वर्ग को जागरूक किया जाता है।इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों के जीवन में पेड़ों की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।