एक्सीडेंट में निम्बाहेड़ा सदर थाने के ASI की मौत: बाड़ी चौकी से निम्बाहेड़ा थाने लौटते समय हुआ हादसा, एक अन्य बाइक सवार घायल।
निम्बाहेड़ा।दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ASI की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। मामला चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा का है। हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ।

एक्सीडेंट में निम्बाहेड़ा सदर थाने के ASI की मौत: बाड़ी चौकी से निम्बाहेड़ा थाने लौटते समय हुआ हादसा, एक अन्य बाइक सवार घायल।
संवादाता पंडित मुकेश कुमार
निम्बाहेड़ा।दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ASI की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। मामला चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा का है। हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा सदर थाने के अंतर्गत बाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी ASI गोपाल निवासी (48) निवासी धामनिया (छोटी सादड़ी) गुरुवार को निम्बाहेड़ा आ रहा था। इस दौरान बाड़ी चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ASI और अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को के तुरंत सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ASI गोपाल निवासी की मौत हो गई। एक घायल का उपचार जारी है। मौके पर पुलिस डिप्टी बेनीप्रसाद मीणा, सदर थाना प्रभारी सीआई वीरेंद्रसिंह और सदरथाना पुलिस स्टाफ मौजूद थे।