सर्वे ज्यादा सैलरी वाली बहू मत ढूंढिए !  ज्यादा संस्कारों वाली बहु ढूंढिए !!

चित्तौड़गढ़।टिंग-टॉन्ग.... दरवाजे पर घन्टी बजती है। बहु देखना कौन है? सोफे पर लेटकर टीवी देख रहे ससुर ने कहा। रिशिका किचन से निकलकर दरवाज़ा खोलती है। हां जी, आप कौन? 'महिलाओं की स्थिति पर एक सर्वे चल रहा है। उसी की जानकारी के लिए आई हूँ।' दरवाज़े पर खड़ी महिला ने जवाब दिया। कौन है बहु? पूछते हुए ससुरजी बाहर आ जाते हैं। महिला- 'बाऊजी सर्वे करने आई हूँ।' श्याम लाल जी - 'हां पूछिए' महिला- 'आपकी बहु सर्विस करती हैं या हाउस वाइफ हैं?' रिशिका हाउस वाइफ बोलने ही वाली होती है कि  उससे पहले ही श्याम लाल जी बोल पड़ते हैं। श्याम लाल जी - 'सर्विस करती है' 'किस पद पर हैं और किस कंपनी में काम कर रही हैं?'  महिला ने पूछा। श्याम लाल जी कहते हैं वो एक नर्स है, जो मेरा और मेरी पत्नी का बखूबी ध्यान रखती है। हमारे उठने से लेकर रात के सोने तक का हिसाब बहु के पास होता है। ये जो मैं आराम से लेटकर टीवी देख रहा था ना वो रिशिका की बदौलत ही है।

1 / 1

1.

सर्वे

ज्यादा सैलरी वाली बहू मत ढूंढिए ! 

ज्यादा संस्कारों वाली बहु ढूंढिए !!

चित्तौड़गढ़।टिंग-टॉन्ग.... दरवाजे पर घन्टी बजती है।

बहु देखना कौन है? सोफे पर लेटकर टीवी देख रहे ससुर ने कहा।

रिशिका किचन से निकलकर दरवाज़ा खोलती है।

हां जी, आप कौन?

'महिलाओं की स्थिति पर एक सर्वे चल रहा है। उसी की जानकारी के लिए आई हूँ।' दरवाज़े पर खड़ी महिला ने जवाब दिया।

कौन है बहु? पूछते हुए ससुरजी बाहर आ जाते हैं।

महिला- 'बाऊजी सर्वे करने आई हूँ।'

श्याम लाल जी - 'हां पूछिए'

महिला- 'आपकी बहु सर्विस करती हैं या हाउस वाइफ हैं?'

रिशिका हाउस वाइफ बोलने ही वाली होती है कि 

उससे पहले ही श्याम लाल जी बोल पड़ते हैं।

श्याम लाल जी - 'सर्विस करती है'

'किस पद पर हैं और किस कंपनी में काम कर रही हैं?' 

महिला ने पूछा।

श्याम लाल जी कहते हैं

वो एक नर्स है, जो मेरा और मेरी पत्नी का बखूबी ध्यान रखती है। हमारे उठने से लेकर रात के सोने तक का हिसाब बहु के पास होता है। ये जो मैं आराम से लेटकर टीवी देख रहा था ना वो रिशिका की बदौलत ही है।

रिशिका बेबीसीटर भी है। बच्चों को नहलाने, खिलाने और स्कूल भेजने का काम भी वही देखती है। रात को रो रहे बच्चे को नींद माँ की थपक